फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जादू-टोना का आरोप लगाकर की पिटाई, छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील क्षेत्र के छितरौली में भूत प्रेत और जादू टोने की शिकायत लेकर अपने पट्टीदार के ससुराल पंहुचकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

छितरौली गांव के सत्यनारायण पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके दामाद संजय पांडेय निवासी तुर्किबारी थाना गड़वार उनकी बेटी के साथ घर आए हुए हैं। रविवार को उनके दामाद के पट्टीदार अरविंद पांडेय, मुन्ना पांडेय आदि देर रात उनके दरवाजे पर पहुंचे। दामाद संजय पर भूत प्रेत भेजने और जादू टोना करवाने की बात को लेकर मारपीट करने लगे।
बीच बचाव करने में वादी की पत्नी व अन्य लोगों को भी बुरी तरह मारा पीटा गया। हमलावरों द्वारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वे वहां से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें