फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लेखपाल संघ का चुनाव, अरुण सिंह दूसरी बार बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। तहसील में शुक्रवार को लेखपाल संघ का चुनाव गहमा-गहमी के माहौल में हुआ। अरुण सिंह दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। कुल 55 मतदाताओं में से 53 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अरुण कुमार सिंह उर्फ हुकुम सिंह ने 28 मत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ईश्वर चंद्र यादव को 25 मत प्राप्त हुए। अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद पर अनूप कुमार गुप्ता व कनिष्ठ पद पर रवि कांत तिवारी, महामंत्री पद पर रंजीत वर्मा, उपमंत्री पद पर दीपांजलि सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नालिनी श्रीवास्तव, ऑडिटर पद पर विवेक कुमार सिंह निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यों ने चुनाव के पश्चात पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की देखरेख में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। चुनाव के दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, संतोष पासवान, पवन पाण्डेय, रविप्रकाश सिंह, प्रमोद गुप्ता, अखिलेश यादव, राजकुमार राव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें