फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अध्यक्ष और महासचिव पद पर चुनाव 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सत्र 2024-25 के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। इसको लेकर मंगलवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भोला नाथ मिश्रा एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करके अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए मतदान 18 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से 2:00 बजे तक कराने का फैसला हुआ। मतगणना उसी दिन 2:30 दिन से प्रारंभ होगी। सिविल बार संगठन के सभी सदस्यों को मतदान करने के लिए पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र बहादुर सिंह, देवेंद्र कुमार दुबे, नागेंद्र नाथ तिवारी, मुक्ति नारायण उपाध्याय, व विजय शंकर चौबे का पर्चा वैध पाया गया। महासचिव पद के लिए अजय कुमार पांडेय, लल्लन कुमार यादव, शैलेश कुमार ठाकुर, सत्येंद्र बहादुर सिंह का पर्चा वैध पाया गया। अन्य सभी पदों पर प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए और निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें