फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सांड़ के हमले में वृद्ध घायल, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के पनीचा गांव में रविवार सुबह एक सांड़ के हमले में सरल यादव (80) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने बड़ागांव स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सांड़ पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन

पनीचा गांव निवासी सरल यादव (80) रविवार सुबह स्नान करने के बाद अपने दरवाजे पर थे। इसी दौरान सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया। इसके बाद परिजन उन्हें बड़ागांव स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ काफी समय से गांव में लोगों पर हमला कर रहा है। कुछ दिन पहले भी इसके हमले में एक महिला घायल हो गई थी। गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा, सिंटू यादव, जितेंद्र यादव, घनश्याम यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से सांड़ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें