फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फूल तोड़ते समय तारबाड़ के करंट से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विद्युत करेंट की जद में आने से मृतक बलेसरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जेडी।फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार तड़के फूल तोड़ने गए जितेंद्र सिंह (65) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। तालाब की रखवाली के लिए तारबाड़ में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। उसी के कारण यह घटना हुई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र राहुल सिंह की तहरीर पर विनय खरवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार ने बताया कि बलेसरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (65) मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से फूल तोड़ने निकले थे। गांव के एक तालाब की रखवाली के लिए तारबाड़ में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। फूल का पौधा उसी तार के संपर्क में था, उसी से फूल तोड़ते समय जितेंद्र सिंह करंट की जद में आने से जान गंवा बैठे। ग्रामीणों का आरोप है कि करंटयुक्त तारबाड़ सार्वजनिक रास्ते के किनारे लगाया गया था, जहां से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र राहुल सिंह की तहरीर पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें