सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार की 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 75 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 11 वर्ष की बेटी सामान खरीदने के लिए गांव के किराने की दुकान पर गई थी। दुकानदार ने उसे बहला फुसला कर दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच पूरे घटना की जानकारी दी। संबंधित मामले की तहरीर पर बुजुर्ग पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई। इसी बीच आरोपी बुजुर्ग शंकर प्रसाद गुप्ता थाने पहुंचा। पूछताछ के दौरान उसने घटना के संबंध में अपनी गलती स्वीकार करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद