फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। धक्का मारने के बाद वाहन स्वामी वाहन लेकर भागने में सफल रहा। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों से गांव के लोगों ने फेफना-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी अगस्त सिंह (62) खेत घूम कर आ रहे थे। इसी बीच सेंट्रल बैंक के समीप जैसे ही सड़क पार कर ही रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए परिवार वालों को सूचना दी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची गड़वार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कराया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें