फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अतिक्रमण पर आठ दुकानदारों पर 7750 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ दुकानों से 7750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ एक ठेला जब्त किया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिती रही।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन चौक रोड़ स्थित ओक्डेनगंज चौराहा से आर्यसमाज रोड के रामजानकी मंदिर तक चले अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने सात स्थाई स्थानों पर हुए स्थाई अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की। साथ ही चेताया कि पुनः सड़क के किनारे ठेला लगाने और स्थायी अतिक्रमण करने पर जुर्माना के साथ-साथ कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
अतिक्रमण अभियान में नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, ईओ सुभाष कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, अभिनव कुमार के अलावा राजस्व निरीक्षक, अनुभव कर संग्रहक एवं सफाई सुपरवाइजर शंकर गुप्ता एवं सुमेर सिंह, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें