यूपी बोर्ड परीक्षा में चौथे दिन सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में आठ नकलची पकड़े गए, जिसमें पांच बालक और तीन बालिकाएं शामिल हैं। इसके साथ ही हाई स्कूल में 1795 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 48.3 बच्चे गैरहाजिर रहे।
सुबह का पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में 16208 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 14425 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 1783 बच्चे गैरहाजिर रहे। सचल दस्ते ने स्कूलों में औचक छापेमारी की। स्थानीय दस्तों की की ओर से बच्चों की जांच की गई। इस दौरान आठ बच्चे नकल करते हुए पकड़े गए। इसमें पांच बालक और तीन बालिकाएं शामिल थीं। सुबह की पाली में इंटर भूगोल की परीक्षा में कुल 2644 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 2353 परीक्षा में सम्मिलत हुए। 291 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कम्प्यूट की परीक्षा रही। इसें पंजीकृत 237 में 225 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। 12 गैरहाजिर रहे। वहीं इंटरमीडिएट गृह विज्ञान के साथ ही अन्य विषयों की परीक्षा में 1905 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1713 परीक्षा में सम्मिलत हुए। 192 बच्चे गैरहाजिर रहे। परीक्षा प्रभारी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि सचल दल की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।