फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में तीन परिवारों की आठ झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की आठ झोपड़ियां व उसमें रखे दैनिक उपभोग के सभी सामान जल कर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हृदयपुर गांव के लक्ष्मण पासी, शंभू पासी व धनजी पासी पुत्रगण छितेश्वर पासी शुक्रवार को खेती गृहस्थी के काम से बाहर गए थे। दोपहर में एक मड़हे से आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटें देख महिलाओं व आसपास के लोगों ने मवेशियों को खोल दिया। इसके बाद ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गए।
सूचना पर लालगंज चौकी के सिपाही व ग्राम प्रधान अजय राम पहुंचे और अग्निशमन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद लेखपाल बब्बन मौर्य व तहसीलदार बैरिया शिव सागर दुबे के साथ ही समाजसेवी अंगद मिश्र भी पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार ने कहा कि सरकारी सहायता के नाम पर जो सम्भव होगा उपलब्ध कराया जाएगा। धनजी पासी के मड़हे में आग से हुए नुकसान में बेटी की शादी लिए खरीदा गया सामान भी जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि धनजी की बिटिया कुमारी गुंजन की शादी 30 अप्रैल को बिहार राज्य के डुमरांव गांव में तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें