सुखपुरा। खरहाटार गांव में सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित चल रही थी। बृस्पतिवार को ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत की देखरेख में खुली बैठक आयोजित हुई। ग्राम सभा में 18 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।
जिसमें से आठ समूहों ने दुकान के लिए आवेदन किया। समूह में शामिल सभी महिलाओं का बैंक पासबुक और आधार कार्ड अधिकारियों द्वारा जमा कराया गया। बैंक पासबुक विवरण के आधार पर जिस भी समूह ने सरकार की मंशा की मंशा के अनुरूप कार्य किया होगा शुक्रवार को उसको दुकान आवंटित की जाएगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रभुनाथ राजभर, विवेक कश्यप, सचिव आशुतोष सहित विभिन्न समूह की सदस्य पहंुची थीं। पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद