फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन का फूंका पुतला: बलिया में गोंड समाज के लोगों ने जताया रोष, बोले- नहीं बना रहे जाति प्रमाण-पत्र

Sat, 29 Mar 2025 05:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

गोंड समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन हमारे जाति प्रमाण-पत्र नहीं बना रहा है। फाॅर्म को ऑनलाइन भरने के बाद भी कोई न कोई कारण बता अप्लीकेशन निरस्त कर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तहसील प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला टीडी कालेज चौराहा पर छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजीत गोंड निहाल के नेतृत्व में दहन किया। इस दौरान छात्रों ने तहसील और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन




छात्रों का आरोप है कि हम लोग अपना जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। आवेदन हर बार तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों द्वारा अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित छात्रों ने जनपद के तहसीलदारों और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोंड समाज के लोगों ने जताई नाराजगी

बलिया में तहसील प्रशासन का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
छात्र-नौजवानों ने कहा कि पूर्व में गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत हुआ है। लेकिन वर्तमान में जारी नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी भी मंडलीय अधिकारी समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए कहे थे कि भारत सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार प्रमाण पत्र जारी किया किए, किसी को परेशान न किया जाए। 

गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए शासनादेश भी आया है। जिसका अनुपालन लेखपाल और तहसीलदार द्वारा नहीं किया जा रहा है। गोंड समुदाय का उत्पीड़न चरम पर है।

इस मौके पर आगसा के अध्यक्ष मनोज शाह, सुरेश शाह, रितिक शाह, कृष्णा गोंड, विक्रम गोंड, कौशल गोंड, शंकर गोंड, अंकित शाह, सूरज गोंड, रवि गोंड, सोनू गोंड, दीपक गोंड, सुनील आदिवासी गोंड, अशोक गोंड, चंदन गोंड, संतोष गोंड, सुदेश गोंड, संजय गोंड, प्रमोद गोंड, गुड्डू शाह, कन्हैया गोंड, संजय गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें