फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप का असर : इमरजेंसी में हीट वेव जैसे लक्षण वाले 8 मरीज पहंुचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में पिछले तीन दिनों में पांच डिग्री से अधिक डिग्री का तापमान में इजाफा हुआ है। सोमवार को तेज धूप व लू से जनजीवन बेहाल रहा। अस्पताल में वायरल बुखार, सांस लेने की परेशानी वाले मरीज बढ़ गए हैं। अचानक गर्मी बढ़ने से इमरजेंसी में हीट वेव के लक्षण वाले आठ मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में डायरिया व सांस रोगी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को 1682 मरीज पहुंचे, जिसमें ओपीडी में सिर्फ 372 मरीज रहे। वायरल फीवर के 72, सांस लेने की परेशानी वाले 23 मरीज, खांसी के 84, जुकाम के 49, पेट दर्द के 35, लूज मोशन के 27, डायरिया के 15 मरीज रहे।प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे बेहतर इलाज के लिए भर्ती कर लिया। वायरल बुखार से चार दिन बाद राहत न मिलने पर डॉक्टर खून जांच की सलाह दे रहे हैं। पैथालॉजी में जांच कराने के कुल 346 मरीज पहुंचे थे। इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप फैला है।
सुबह से पर्ची काउंटर से ओपीडी व पैथाेलाॅजी तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। फिजिशियन डॉ. मनोज ने कहा कि वायरल के मरीजों में खांसी, हाथ-पैरों और सिर में दर्द बना हुआ है। सीबीसी जांच कराने पर रिपोर्ट सामान्य आती है।
विज्ञापन

बुखार के तीन से पांच फीसदी मरीजों में महक और स्वाद न आने की भी समस्या सामने आ रही है। लापरवाही बरतने पर खून की कमी की शिकायत आ रही है। समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह पर इलाज कराएं।
डॉक्टर एक सप्ताह तक दवा का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। तेज धूप से बचाव व पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी। डाक्टर आरके झा ने कहा कि सर्दी जुकाम में बिना डाक्टर के सलाह के एंटीबायोटिक दवा का सेवन करने से सीने में जकड़न की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें