फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का बारजा गिरने से ई-रिक्शा व कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में शनिवार की सुबह एक मकान की दीवार पर लगा बारजा भरभरा कर गिर गया जिससे बाहर खड़ा ई-रिक्शा और कार क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात निवासी संतोष जायसवाल के मकान के आगे निकला बारजा शनिवार की सुबह अचानक गिर पड़ा। मकान के सामने इंटरलॉकिंग मार्ग है। सुबह के समय मार्ग सूना था। बारजा गिरने से उसके नीचे खड़ा ई-रिक्शा का ऊपरी हिस्सा, हैंडल आदि टूट गया जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि बारजा के नीचे कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने जर्जर मकान को देखते हुए उसमें रहने वाले लोगों को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट होने और गिरे हुए मलबे को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें