जयप्रकाशनगर। द्वाबा के मालवीय, पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की 106 वीं जयंती मंगलवार को सुदिष्ट बाबा इंटर काॅलेज रानीगंज परिसर में मनाई गई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि मैनेजर सिंह सामाजिक संत थे। उन्होंने दर्जनों शिक्षा मंदिर की स्थापना की। इससे सैकड़ों शिक्षकों को रोजगार मिला। लाखों छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं। कहा कि बाबू मैनेजर सिंह से दो बातें सीखी है। किसी से डरना नहीं और निडर होकर समाज की सेवा करना। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि सामाजिक संत व मालवीय बाबू मैनेजर सिंह के पदचिह्नों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने भी अपने विचार रखे। तेतरी देवी ने क्षेत्र के तीन किसानों को ट्रैक्टर एवं रोटावेटर देकर सम्मानित किया। प्रेमशंकर सिंह, आलोक सिंह, धीरेंद्र सिंह, रोशन गुप्ता मौजूद थे। पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के पौत्र सतीश कुमार सिंह मन्नू ने आभार व्यक्त किया।