फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी आंधी, बारिश से बदला मौसम

Sat, 31 Mar 2018 12:09 AM IST
ballia
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज धूलभरी आंधी और बारिश से लोग परेश्ाान हो गए। थोड़ी देर के लिए सड़कों पर आवागमन रूक गया। पटना के मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और बारिश की आशंका जताई थी।  वहीं, बदले मौसम ने किसानों को फसलों को लेकर चिंतित कर दिया है। उधर, आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से छत से एक महिला गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

अब तक चल रहे अनुकूल मौसम से अच्छी फसल के उम्मीद में किसान बड़े प्रसन्न थे। लेकिन शुक्रवार को मौसम के अचानक बदलने आैर आंधी के साथ बारिश ने   किसानों में रबी की फसल को लेकर मायूसी पैदा कर दी है। आसमान में बादल छाए रहे और देर शाम बारिश होने लगी।

किसानों का कहना है कि इस प्रकार के मौसम के बदलाव में अक्सर ओले पड़ने की संभावना प्रबल हो जाती है। ओले की जगह यदि बरसात भी हो जाय तो खेतों में पड़ी आजकल की मुख्य फसल गेहूं के अलावा तेलहन दलहन की विभिन्न फसलों पर आफत सी आ जायेगी।
विज्ञापन


वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के डा वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बरसात के बाद गेहूं की खड़ी फसल, सरसो, अरहर आदि पक चले अनाज पानी के चलते फूल जाएंगे। उधर काट कर थ्रेसिंग के लिए रखे गए मसूर के बोझों में सड़न पैदा होने लगेगी। जिसके चलते मसूर भी खराब हो सकती है।

मौसम विभाग पटना के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि जिले में धूल भ्ारी आंधी आैर बारिश की संभ्ाावना सुबह से ही बन रही थी। देर शाम बारिश हो गई। बताया कि इससे अनाज फूलने से लेकर सड़ तक सकता है। बेल्थरारोड :  तेज आंधी की वजह से छत से गिरकर वार्ड नं आठ निवासी सुमन राजभर (30) पत्नी राजू राजभर जख्मी हो गई। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें