फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्जनपुर कांड के दोनो पक्ष फिर आमने-सामने, आरोपी धीरेंद्र की भाभी का अनशन जारी, जयप्रकाश की पत्नी ने दी चेतावनी

Thu, 26 Nov 2020 11:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
दुर्जनपुर हत्याकांड: दूसरे पक्ष के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह डब्लू की भाभी आशा प्रताप सिंह का अनशन चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह जीवन का अंत कर लेंगी। अनशनकारी का हाल जानने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अब तक वहां नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


दो दिन पहले रेवती के एसएचओ प्रवीण सिंह और सीओ बैरिया राजेश तिवारी मौके पर गए थे। लेकिन वह कोई आश्वासन नहीं दे सके। आशा प्रताप के साथ उनके घर की महिलाएं भी बैठी हैं। गौरतलब है कि दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के विवाद में गोली चलने से एक की मौत हो गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 

विज्ञापन

जयप्रकाश की पत्नी ने अनशन पर बैठने की दी चेतावनी
दुर्जनपुर गोलीकांड में मारे गए जयप्रकाश पाल उर्फ गामा की पत्नी धर्मशीला देवी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पति के हत्या में शामिल नामजद लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। लेकिन जो 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था, उसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर 24 घंटे के अंदर अज्ञात लोगों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई और आशा प्रताप सिंह द्वारा लिखवाए गए फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो वह परिवार संग अनशन पर बैठ जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें