फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ताजिये के जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, चार बच्चे घायल, मची चीख पुकार; घंटों बाद शुरू हुआ आयोजन

Thu, 18 Jul 2024 09:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: मकान का छज्जा गिरते ही भरतछपरा गांव में हड़कंप मच गया। ताजिया को एक किनारे डंडे के सहारे खड़ा कर लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। मौके पर काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चे और जुलूस का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां ग्राम पंचायत के भरतछपरा गांव में बुधवार को मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे खड़े होकर तजिया का जुलूस देख रहे चार बच्चे घायल हो गए। छज्जा गिरते ही चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


तजिया जुलूस में डीजे को बंद करवाकर हर कोई राहत बचाव में जुट गया। छज्जे के मलबे को हटाकर घायल बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। करीब एक घंटे बाद जुलूस रवाना हुआ।

भरत छपरा गांव में दिन में करीब तीन बजे मुहर्रम पर ताजिया का जुलूस निकल रहा था। मुटुर वर्मा के घर के सामने जुलूस पहुंचा तो घर के छज्जे के समीप से गुजर रहे बिजली के तार उठाने की कवायद के दौरान मकान का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे उसके नीचे खड़े होकर तजिया जुलूस देख रहे चार बच्चे दब गए। अचानक हुई इस घटना से जुलूस थम गया। छज्जे के मलबे को हटा कर उसके नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


छज्जे के आसपास दर्जनों महिलाएं व पुरुष खड़े थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। छज्जे के मलबे के नीचे दबने से आर्यन वर्मा 10 वर्ष पुत्र मुटुर वर्मा, परी 10 वर्ष पुत्री अशोक वर्मा, शिवांगी 10 वर्ष पुत्री राजेश वर्मा व छोटक सात वर्ष पुत्र गोपीचंद घायल हो गए। सभी आसपास घरों के बच्चे थे। 

सभी बच्चों को अस्पताल भेजवाने के बाद तजिया जुलूस कर्बला की तरफ प्रस्थान किया। घटना को लेकर हर कोई सकते में था। सीएचसी सोनबरसा में आर्यन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य बच्चों का इलाज रानीगंज बाजार के एक निजी क्लिनिक में होने के बाद घर के लिए छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें