फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रात में आग से 12 झोपडि़यां और सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनोवीर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात कारण से लगी आग में 12 झोपड़ी जलकर राख हो गई। सामुदायिक शौचालय के पास एक के बाद मड़ई जलकर खाक होती गईं। हादसे में लाखों रुपये का घरेलू सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक घटना रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते चूल्हा-चौकी, रजाई, गेहूं, चावल, धान सहित सामुदायिक शौचालय की पानी की टंकी तक जल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदू चौहान ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस छानबीन शुरू की। लेखपाल को भी नुकसान के आकलन के लिए सूचित किया गया है। आग की चपेट में जितेंद्र राजभर, गुड्डू राजभर, सुरेंद्र राजभर, मोहन, बेचू, सीधारी, अंतु, सनोेज राजभर, हरिंद्र राजभर, देवेंद्र राजभर, काशी और शंभू की मड़ई पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें