फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जांच के दौरान, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। विकास खंड सोहांव के ग्राम सभा सोबंधा के बिलरिया गांव में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच करने टीम पहुंची। जांच टीम के सामने ही प्रधान एवं शिकायतकर्ता के परिवार के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्ष के छह से अधिक लोग घायल हो गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जांच टीम को बताया गया था कि पुलिस बल के साथ आएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जांच से ध्यान भटकाने के लिए मारपीट की गई।
विज्ञापन

बिलरिया गांव निवासी ग्रजेश यादव, राम अवध यादव, शिवजी सिंह, मीना देवी ने ग्राम सभा सोबंधा में विभिन्न कार्यों में अनियमितता की शिकायत बीडीओ से कर जांच की मांग की थी। सोमवार की दोपहर एसडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम सचिव मनीष कुमार जांच करने पहुंचे तो प्रधान पति सुरेश यादव, प्रेम प्रताप, विकास यादव, शिवशंकर यादव तथा दूसरे पक्ष के राहुल यादव रोहित यादव, रविप्रकाश, अमन यादव में मारपीट हो गई। इसकेबाद जांच टीम भाग खड़ी हुई। प्रधान भाग्यमनिया देवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी बार-बार विकास कार्यों की जांच की शिकायत कर रहा है। जांच के दौरान मारपीट कर मेरे पति व पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने विपक्ष के चार लोगों पर नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरहीं थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान दोनाें पक्षों में मारपीट हो गई। प्रधान की तहरीर पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें