नवानगर क्षेत्र के खरीद-दरौली स्थित सरयू नदी में पानी बढ़ने के बाद ध्वस्त हुए नाके के चलते नदी उस प?
- फोटो : BALLIA
नवानगर। क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के बीच घाघरा नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से दो पाटों में बांधे गए पीपा पुल का उत्तरी नाका पानी भर जाने की वजह से खड़ा हो गया है। इससे हादसे की आशंका पैदा हो गई है।
पिछले दो दिनों में दो बाइक नदी में गिर गई, लेकिन वहां पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बाइक सवारों को बचा लिया। बिहार निवासी आशुतोष कुमार (30) व उसके दोस्त को कर्मचारियों ने पानी से बाहर निकाला था। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बताया कि लोगों को बाइक ले जाने से मना कर दिया गया है, बावजूद लोग जा रहे हैं। बीच में लगाए गए प्लेटों को हटाया जा रहा है। इस बाबत पीडब्लूडी के जेई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नियमानुसार पीपा का पुल 15 जून के बाद बंद हो जाता है, लेकिन घाघरा नदी में अचानक पानी पढ़ने की वजह से समय से पहले ही पीपा पुल को खोल दिया जाएगा।