मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान न्यू पीएचसी बछईपुर पर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
बलिया। जनपद के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। तेज धूप व गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, तेज बुखार, डायरिया के मरीजों की भीड़ ज्यादा रही।
मेला प्रभारी डॉ. योगेंद्रदास ने बताया कि आरोग्य मेला में उपचार कराने के लिए कुल 728 मरीज पहुंचे थे। जिसमें आठ मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने 21 मरीजों का उपचार किया। शैलेंद्र त्रिपाठी व बलवीर सिंह मौजूद रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डाॅ राजेश यादव ने 16 मरीजों का उपचार किया। नगरा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह के साथ डॉ. रामध्यान, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, आयुष के डॉ. आशुतोष यादव, डॉ. अभिमन्यु यादव, वार्ड बाॅय मुकेश सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य कर्मचारी रहे। चितबड़ागांव डाॅक्टर ने 10 मरीजों का उपचार किया। सबसे ज्यादा डायरिया, चर्म रोग, बुखार के मरीजों इलाज किया गया। वहीं, होम्योपैथी तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा नदारत रहे। वहीं अधिकांश मरीज उल्टी दस्त और बुखार के दिखे।