फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ दफ्तर पर भाकपा का प्रदर्शन

Wed, 15 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएसओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आधार लिंक के नाम पर रसोई गैस उपभोक्ताओं से एजेंसी संचालक ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बहुत सारे उपभोक्ताओं का आधार उनके गैस कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक है, बावजूद अनुदान की धनराशि खाते में नहीं आती। इसके चक्कर में उपभोक्ता गैस एजेंसी से लेकर बैंक का चक्कर काटते रहते हैं।

धरना सभा को संबोधित करते हुए कामरेड परमात्मा राय ने कहा कि रसोई गैस एजेंसियों की मनमानी खुलेआम चल रही है। इसका विरोध करने वाला कोई नहीं है। गलत मैसेज करना, सिलेंडर की न आपूर्ति करना, आधार लिंक के नाम पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर से वंचित करना, गैस कनेक्शन के नाम पर तीन हजार की जगह पर आठ हजार रुपये लेना एजेंसी संचालकों की आदत बन गई है।
विज्ञापन


रिफिलिंग के नाम पर गैस चोरी और ट्राली मैन की ओर से वेटिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाना एक समस्या बना हुआ है। कामरेड अनिल सिंह ने कहा कि राशन कार्ड के नाम पर जिलापूर्ति अधिकारी की ओर से गलत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से लिंक होने के बाद भी हजारों गैस उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। आलम यह है कि आधार से लिंक कराने के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे है। वहीं एजेंसी संचालक उत्पीड़ित कर रहे हैं।

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते गरीब सब्सिडी पाने से वंचित हो जा रहे हैं। इस मौके पर अजीत सिंह, शशिप्रभा अग्रवाल, शैलेश सिंह, जर्नादन सिंह, संतोष सिंह, लक्ष्मण यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें