बांसडीह। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने शनिवार को पूर्ति निरीक्षक बांसडीह सूर्यनाथ पुष्कर को तहसील से हटा कर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। तहसील के कोटेदारों व ग्रामीणों द्वारा दो माह से पूर्ति निरीक्षक बांसडीह को हटाने की मांग की जा रही थी। बांसडीह में राकेश कुमार निषाद को नया पूर्ति निरीक्षक बनाया गया है।
ग्रामीणों व कोटेदारों ने एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्या को ज्ञापन देकर पूर्ति निरीक्षक बांसडीह को हटाने की मांग की थी। कोटेदारों के संगठन ने नवंबर तक पूर्ति निरीक्षक को न हटाए जाने पर डीएम कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों व कोटेदारों ने एसडीएम को बताया था कि पूर्ति निरीक्षक बांसडीह कोटेदारों व अन्य लोगों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। कोटेदार ने भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी पिछले माह तहसील में आयोजित धरना प्रर्दशन के दौरान पूर्ति निरीक्षक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की थी। उधर, कोटेदारों ने बैठक कर इस कार्रवाई पर खुशी जताया। बैठक में सुशील सिंह, शिवजी पाठक, दिनेश मिश्रा, बबिता देवी, सुधीर प्रसाद, बालदेव चौहान, अंजनी गुप्ता, घनश्याम सिंह, गुडडू सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, आनन्द सिंह, हंसनाथ यादव, मुरली मनाोहर सिंह, हवलदार यादव, राजाराम यादव, कमलेश चौहान, रविन्द्र आदि रहे।