फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में लगा स्कार्पियों का गियर, कुचलकर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में आई बरात में बृहस्पतिवार को देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कुचल कर एक किशोर सहित दो की मौत हो गई जबकि एक किशोर सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रात को ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कॉर्पियो को लेकर थाने चली आई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के की बारात भोजपुर अनुसूचित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी। वर पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच कुछ बराती नाच देखने के लिए दरवाजे से जनवासे में आ गए। शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो खड़ी थी। स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे। उन्हीं में से किसी ने स्कॉर्पियो का गियर लगा दिया। गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और चार व्यक्तियों को कुचलते हुए आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में घटनास्थल पर ही देवनाथ (42) ग्राम बिजलीपुर काजीपुर और किशन (8) निवासी रामपुर कटरई की मौत हो गई। मंटू पासवान (30) निवासी भोजपुर थाना सुखपुरा व कुंदन भारती (9) रामपुर कटरई बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनन-फानन में शादी की रस्म पूरा कर बराती दुल्हन रिंकू को विदाई कराकर रात को ही लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें