बलिया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश यादव ने शुक्रवार को दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरोग्य सेतु एप डाउन लोड नहीं करने पर तीन दुकानदारों से जुर्माना वसूला। साथ ही बिना लाइसेंस के चल रही एक दवा की दुकान को सील कर दिया।
नगर मजिस्ट्रेट में शुक्रवार की सुबह पुलिस बल और नगर पालिका की टीम के साथ शहर के गुदरी बाजार, लोहापट्टी इलाके में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ही तीन ऐसे दुकानदार मिले जो आरोग्य सेतु एप के बारे में कोई जानकारी देने में असहज दिखे। जिससे क्षुब्ध नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम से प्रति दुकानदार 25 हजार का जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। इस दौरान एक बर्तन के दुकानदार सड़क की पटरियों का अतिक्रमण करने पर उसके खिलाफ भी अर्थ दंड की कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, कोतवाल विपिन सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, श्याम जी आदि रहें।