फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : डूब रहे युवक को बचाया, चीख-पुकार सुन संगम तट पर मचा हड़कंप; मुंडन संस्कार करने आया था परिवार

Fri, 15 Nov 2024 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया के माल्देपुर संगम तट पर हादसे की सूचना मिलते ही चक्रमण कर रही जल पुलिस भी पहुंच गई। तब तक दूसरे युवक ने डूब रहे युवक को बचा लिया था। नाव की सहायता से दोनों को घाट किनारे लाया गया।
विज्ञापन
घाट किनारे लाया गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर माल्देपुर संगम तट पर नहाने के दौरान गहरे पानी मे जाने से अनुज राम निवासी पांडेयपुर मिश्र डूबने लगा। घाट पर खलबली मच गई। उसी दौरान पिपरा निवासी ऋषि यादव अपनी जान की परवाह न कर डूब रहे युवक को बचाने नदी में कूद गया। कुछ दूर जाकर उसे बचा लिया। 

विज्ञापन


सुरक्षा में नदी में चक्रमण कर रहे पुलिस के जवान व स्थानीय नाविक भी नाव लेकर पहुंच गए। दोनों युवकों को नाव से घाट पर लाकर स्वजनों को सौंपा। अनुज मुंडन संस्कार में भाग लेने आया था, परिवार के सभी सदस्य मुंडन कार्यकम में लगे थे, उसी दौरान अनुज खोरीपाकड़ घाट पर जाकर नहाने लगा, अचानक गहरे पानी मे जाने से डूबने लगा।

आसपास के लोग बचाने को चिल्लाने लगे, लेकिन कोई आगे बढ़ कर बचाने नहीं गया, उसी दौरान ऋषि नदी में कूदकर डूब रहे अनुज को बचा लिया। सकुशल बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। घाट पर सुरक्षा को लेकर नदी में बांस व रस्सी से बैरिकेटिंग की गई है और जवान नाव से लगातार चक्रमण कर स्नानार्थियों को किनारे नहाने को एलाउंस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें