फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार साल बाद लगेगा इब्राहिमाबाद पशु मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। चार वर्ष के बाद फिर इब्राहिमाबाद में जिला पंचायत की ओर से पशु मेला लगाया जाएगा। मेले का शुभारंभ 20 नवंबर से होगा। 10 दिसंबर तक चलेगा। पिछले लगभग 250 वर्ष से संत सुदिष्ट बाबा स्थान इब्राहिमाबाद में पशु मेले का आयोजन होता आ रहा है। कोरोना काल में लंपी रोग के प्रकोप के कारण चार वर्ष से मेले का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन


जब क्षेत्र के गोंहिया छपरा निवासी रामधीर सिंह जिला पंचायत के अध्यक्ष थे, तब इस मेले से अधिकतम 12 लाख रुपये जिला पंचायत को से राजस्व प्राप्त हुआ था। बाद में इसमें गिरावट आती गई। 2018 में अंतिम ठेका साढ़े चार लाख रुपये में हुआ था।

मेले का ठेका कराने वाले अथवा मेला के आयोजन में सहभागिता निभाने वाले लोगों का कहना है कि गोवंशों को विशेषकर गायों को खरीदने बेचने के लिए ले आने ले जाने में पुलिस परेशान करती है। गायों को जब्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन


कोरोना काल व लंपी रोग के कारण चार वर्ष से पशु मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। इब्राहिमाबाद पशु मेले का आयोजन 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा। - मो. शहबाज, अपर जिला पंचायत अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें