फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के नीचे पेयजल पाइपलाइन फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवा। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर ट्रांसफार्मर के नीचे से गुजरी पेयजल पाइपलाइन चार दिन से फटी हुई है। लगातार बह रहे पानी से ट्रांसफार्मर के खंभे कमजोर हो रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग और जलनिगम लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

जलनिगम के जेई से बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जल सप्लाई की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान की है। ये प्रधान की जिम्मेदारी है। दीघार फीडर के जेई का कहना है कि ट्रांसफार्मर के नीचे से पाइपलाइन की रिपेयरिंग करते समय हम आपसी तालमेल से विद्युत कटौती कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हमारी और कोई जिम्मेदारी नहीं है। गंगापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव का कहना है कि मैं प्राइवेट मिस्त्री लेकर गया था लेकिन विद्युत प्रवाह और ट्रांसफार्मर गिरने के डर से कोई लेबर कार्य करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें