रेवती। थाना क्षेत्र के अचलगढ़-रामगढ़ संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक युवक से उसकी बाइक लूट ली।
श्रीनगर निवासी राधाकृष्ण प्रसाद शुक्रवार की शाम दुबहर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटते समय अचलगढ़-रामगढ़ संपर्क मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से 100 मीटर आगे तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। वह रुका तो तीनों ने उससे तेल मांगा। लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसपर तीनों ने धमका कर राधाकृष्ण की बाइक ले ली और भाग गए। इस बीच राधाकृष्ण ने आरोपियों की एक बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस को तहरीर देकर उसने नंबर नोट कराया। पुलिस ने नंबर ट्रेस कर संबंधित बाइक गांव शिवपुर लालगंज से कब्जे में ले ली। लेकिन लूटी गई बाइक फिलहाल पुलिस के पहुंच के बाहर है। घटना के बाबत एसएचओ रेवती रामायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खोजबीन की जा रही है।