फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजे सखी बूथ, सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाते रहे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मतदान के लिए पहली बार बनाए गए सखी बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया। प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मतदान करने के लिए आने वाली महिलाएं बेहद उत्साहित दिखीं। शहर और बाजारों में बनाए गए सखी बूथ आकर्षण का केंद्र रहे। जिले की सात विधानसभाओं में सात मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय कर्मचारी के रूप में महिलाएं ही तैनात की गई थीं।
विज्ञापन

शहर में टीडी कालेज परिसर में बने बूथ में लगभग 20 मीटर रंगीन गैलरी बनाई गई थी। सखी बूथों पर मतदान करने आईं महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसी तरह बैरिया, बांसडीह, फेफना, सिंकंदरपुर, बेल्थरारोड और रसड़ा विधान सभा में अलग-अलग स्थानों पर सखी बूथ बनाया गया था। यहां भी सभी मतदान कार्मिक महिलाएं थीं। घूंघट में वोट देने के लिए आने वाली महिला वोटर महिला कर्मचारियों को देखकर मुस्करा उठती थीं और घूंघट उठाकर मतदान करती रहीं। सखी बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। महिलाएं और पुरुष मतदान कर बाहर आने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें