फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चौथी बार क्षतिग्रस्त हुई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव में डॉ.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर आक्रो​शि
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार रात अराजक तत्वों की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से गुरुवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर देर शाम नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई और सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगवा दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

गौरा गांव के नहर मार्ग स्थित दलित बस्ती के समीप स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ में बनी संविधान की प्रतिकृति और उंगली को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आंबेडकर युवा सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव और थाना प्रभारी रवि वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। प्रशासन ने तत्काल नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित कराई तथा प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगवा दिया, जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी प्रतिमा को 21 जून को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था। उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 15 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा लगाने और सीसीटीवी लगाने का आश्वासन दिया था। उनका आरोप है कि एक माह बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि गौरा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त की गई थी। ग्रामीणों की मांग पर नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। अराजक तत्वों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। नायब तहसीलदार बेल्थरारोड राजेश कुमार यादव ने कहा कि यह स्थल चौथी बार निशाना बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें