फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्जनों कौओं की हुई मौत, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के बिनहां मोड़ के पास दर्जनों कौवे मृत मिले। सोमवार की सुबह कौवों के मरने की खबर मिलते ही लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर अफरातफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत कौवों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम बिनहां मोड़ के पास रोड के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पेड़ से अचानक कौवे मरकर गिरने लगे। यह देख बच्चे भागकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पहले तो लोगों ने बच्चों की बात पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार सुबह जब मौके पर लोग पहुंचे तो दर्जनों कौवे खेतों में मरे पड़े थे। किसी अनहोनी के डर से लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए कौवों के फोटो पशु चिकित्सा विभाग को भेजा। इसके बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने मृत कौवे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें