बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम शिवपुर दियर नंबरी दियरा क्षेत्र से छह शातिर चोरों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता राज कुमार सिंह निवासी श्रीपुर थाना बांसडीहरोड, अजीत उर्फ भुवर यादव निवासी शिवपुर दियर नंबरी थाना कोतवाली, अंकित यादव निवासी शिवपुर दियर कृपा राय का डेरा थाना कोतवाली, बिट्टू सिंह निवासी छोटका लहना थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार, विशाल सिंह निवासी छोटका लहना थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार, सत्येंद्र यादव निवासी चक्की भोला डेरा थाना ब्रह्मपुर जनपद बक्सर बिहार बताया। जबकि भीम यादव भागने में सफल रहा। इनके पास से चोरी की छह बाइक व दो तमंचा, कारतूस बरामद किया। अभियुक्तों ने बताया कि सभी बाइक चोरी की हैं जिन्हें हम लोगों ने भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करके उनका नंबर प्लेट बदलकर खुद वाहन स्वामी बनकर बिहार राज्य में ले जाकर अधिक दामों में बेच देते हैं। जिससे अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा, रोहन राकेश सिंह आदि रहे।