फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डबल डिस्क और ऑक्टोपस रहेगा मेले के आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि भृगु ऋषि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले में धीरे-धीरे झूला-चर्खी के साथ ही दुकानदारों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। पहली बार डबल डिस्क और रिवाल्विंग झूले का जनपदवासी लुत्फ उठाएंगे। मेला का सबसे आकर्षण का केंद्र ऑक्टोपस रहेगा जो पहली बार इस जनपद में आया है। यहीं नहीं मेला में हंटेड हाउस भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका ने ददरी मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाना शुरू कर दिया है। ददरी मेला की भूमि ट्रैक्टर से जोतकर समतल की जा रही है। नगरपालिका की ओर से दुकानदारों के भूमि का भी आवंटन कार्य शुरु कर दिया गया है।
इस बार ददरी मेला में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। वाराणसी से झूला संचालक प्रशांत कुमार ने बताया कि हवाई, नाव, ब्रेक डांस, सलांबो, टोरा-टोरा के साथ ही बच्चों के लिए मिक्की माउस के साथ ही अन्य झूले लगाए जा रहे हैं। हर बार अलग इस बार का ददरी मेला बहुत अलग तरीके से लगाया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा भी दुकानदारों का सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर से आए झूला संचालक राकेश शुक्ला का कहना है कि हम पहली बार ददरी मेला में झूला लेकर आए है। इस मेले का हमने बहुत ही नाम सुना था। कई साल से इस मेले में झूला-चर्खी लगाने की सोच रहा था। इस बार हमें नगरपालिका प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराया गया है। ददरी मेले में मेलार्थी नए-नए तरीके के झूले का लुत्फ उठाएंगे। मौत का कुंआ, ड्रैगन ट्रेन, रिवाल्विंग टावर, डबल डिस्क के साथ ही रेंजर झूला लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें