फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनचलों से डरें नहीं, उनका डटकर सामना करें

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सवरुबांध ​स्थित राधाकृष्ण एकेडमी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के द
विज्ञापन
बलिया। शहर से सटे सवरूबांध स्थित राधा कृष्ण एकेडमी में मंगलवार को अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 68 छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य मिश्र ने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहें। मनचलों का डटकर मुकाबला करें। मनचलों से डरें नहीं, उत्पीड़न सहे नहीं। किसी भी परेशानी पर डायल-112 पर फोन करें। प्रशिक्षक विवेक सिंह ने छात्राओं को टिप्स दिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा कर सकें।
विज्ञापन

कहा कि बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण आज की मांग है। कहा कि स्कूल आते जाते अगर रास्ते में कोई छेड़खानी करता है तो उसका डट कर सामना करें। विपत्ति के समय घबराना नहीं चाहिए। नारी अब अबला नहीं है, उन्हें हर चुनौती का डरकर नहीं, डटकर सामना करना चाहिए। कहा कि आपके आसपास अगर गलत कार्य या महिला उत्पीड़न हो रहा है तो हेल्पलाइन नंबर 1090, 1090, 181, 100 पर जानकारी दें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखती है। बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त उसकी मां होती है। अपने साथ होने वाली छोटी बड़ी घटनाओं को उन्हें जरूर बताएं। इस दौरान आदित्य पटेल, अमोली, अंकिता, अंशिका सिंह,काव्या, मुस्कान, रोशनी, सनोली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें