फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह मैरिज हॉल संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव ने क्षेत्र में संचालित मैरेज हॉलों पर सख्ती दिखाते हुए बिना आवश्यक अनुमति (एनओसी) के संचालन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर छह मैरिज हॉल संचालकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

नोटिस के अनुसार वार्ड चार महेन्द्र रोड में कलावती मैरेज हॉल, वार्ड दो सुभाष नगर में आशा मैरेज हॉल, वार्ड छह पटेल नगर में संगम मैरेज हॉल, वार्ड छह पटेल नगर में पुष्पांजलि मैरेज हॉल, वार्ड एक राजेन्द्र नगर में शहनाई मैरेज हॉल, वार्ड चार मालवीय नगर में मां चंद्रवती मैरेज हॉल बिना एनओसी के संचालित पाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि बिना अग्निशमन दल, विद्युत विभाग एवं नगर पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए मैरिज हॉल का संचालन नियमों के विरुद्ध है। इससे सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है और शिकायतें भी मिल रही हैं। नगर पंचायत ने सभी संचालकों को निर्देश दिया है कि वे 30 दिनों के भीतर संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त कर उसकी प्रति कार्यालय में जमा करें। निर्धारित समय सीमा में अनुपालन न करने पर नियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें