फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न कराएं

Sat, 16 May 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेशीय विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को जूनियर हाईस्कूल बांसडीह पर शिक्षा उन्नयन गोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्ष और शिक्षक कर्मचारियों की नेत्री सत्या सिंह ने कहा कि संघर्षों से उत्पन्न विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन भविष्य का कर्णधार बन रहा है।
विज्ञापन


हमलोगों के परिश्रम से शैक्षणिक स्तर का उत्थान होगा। अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में कमी आने में केवल शिक्षक को जिम्मेदार नहीं ठहराना बेमानी होगी। इसके लिए मुख्य रूप से समाज के अग्रणी लोग भी जिम्मेदार हैं।  वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि शिक्षा में उन्नयन के लिए शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न कराया जाए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का फूलमालाओं के साथ ही बैच लगाकर स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंत सिंह ने कहा कि शिक्षकों की कमियों को तो सामने लाया जाता है, लेकिन उनके अच्छे कार्यों की चर्चा कोई अधिकारी नहीं करता। कहा कि शिक्षक ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। अत: उनके किसी भी पावनाओं के लिए संघर्ष से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


 वित्त एवं लेखाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्त देयकों का भुगतान यथा शीघ्र कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने सभी शिक्षकों के देयकों का भुगतान यथा शीघ्र कर दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को प्रयोगशाला के रूप में तब्दील कर दिया गया है और इसका दोष शिक्षकों पर मढ़ा जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धीरज राय ने किया। जबकि उद्घाटन भाषण अरुण कुमार सिंह तथा आभार जनार्दन दुबे ने जताया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम चौबे, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा, राजेश सिंह, विजयी राम, सुधीर सिंह, सुनील गुप्ता, अंजनी पांडेय, अजय सिंह, पंकज यादव, अवनीश सिंह, डा. आशुतोष शुक्ला, नित्यानंद पांडेय, पवन राय आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें