फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयां में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

Sat, 16 May 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयां स्थित रोडवेज बस स्टैंड की खाली पड़ी भूमि पर 100 बेड का अस्पताल बनवाने के लिए कबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने शुक्रवार की शाम अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे के कार्यवाही के संबंध में मंत्रणा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जन सरोकार से जुड़ी कार्यों को प्राथमिक ता से कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इस दौरान कबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से परिवहन विभाग के 360 एयर जमीन और पीडब्ल्यूडी के 635 एअर भूमि पर 100 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए मंत्रणा की। मंत्री ने कहा कि कोटवानारायणपुर से बसंतपुर तक हाईटेंशन जर्जर तारों पोलों को जल्द ही बदला जाएगा।

 साथ ही गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए भरौली पुल के पास शवदाह गृह का निर्माण कराने की घोषणा की। कहा कि पिछड़ा क्षेत्र रामगढ़ एकौनी में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए एकौनी में विद्युत सब स्टेशन बनाने की भी घोषणा की। वहीं बसंतपुर सब स्टेशन का बाउंड्रीवाल बनवाने की बात कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, एडीएम खेमपाल सिंह, सदर एसडीएम बच्चालाल मौर्या, एआरएम रोडवेज गाजीपुर के बालेंद्र तिवारी, इंजीनियर आरए पांडेय, अधिशासी अभियंता अहमद हुसैन, शैलेश चौधरी पप्पू, बिजेंद्र राय, प्रदीप, मुटन प्रधान, प्रभुदयाल निषाद, कृष्णानंद, कुबेर, श्याम बिहारी, आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें