फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मकर संक्रांति पर गंगा में डुबकी लगाकर किया दान

विज्ञापन
मझौंवा क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर मकर संक्रांति पर्व पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति का पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही तीर्थ पुरोहितों को तिल-गुड़, चिउरा व तिलवा दान किया। गंगा स्नान के बाद लोगों ने बाबा बालेश्वर नाथ व हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति की सुबह मौसम साफ लेकिन ठंडी हवाओं ने आस्था की परीक्षा ली। भोर में चार बजे से ही लोग वाहनों और पैदल ही घाटों की तरफ चल पड़े। स्नान घाट पर सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी। गंगा के शिवरामपुर घाट व माल्देपुर घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। स्नान के बाद लोगों ने तिल, गुड़, चावल, सब्जी, तिलवा, चिउरा दान किया।
मझौवां : हुकुम छपरा गंगा घाट सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोपहर तक गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। हुकुम छपरा गंगा घाट के अलावा पचरुखिया, गंगापुर, चौबे छपरा, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, नौरंगा, सतीघाट एवं शिवपुर समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

नरहीं : विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। सुबह से ही उजियार घाट, कोटवा नारायणपुर नागा घाट, नसीरपुर मठ गंगा तट, इच्छा चौबे का पूरा,कोट अंजोरपुर, भिखारीपुर छाड़न में डुबकी लगाई।
पूर: ध्रुव जी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ द्वारा दर्जनों बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
बांसडीहरोड: सुबह ही श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। इसके बाद बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली, श्रीछितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी, मां भगवती मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर छोड़हर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजन अर्चना किया।
फेफना : तीखा में श्री चिंतामणि ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप टोंस नदी में स्नान के लिए सुबह स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान ध्यान के बाद स्नानार्थियों ने श्री चिंता मणि ब्रह्म बाबा का दर्शन पूजन किया।
रसड़ा: क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला प्रांगण में मकर संक्रांति के पर्व पर भव्य मेला लगा। बाबा लखनेश्वर नाथ एवं श्रीहरि विष्णु भगवान जी के मंदिर पर जाकर बाबा के दरवार में मत्था टेका। इस मौके पर श्रीहरि विष्णु भगवान की आदमकद प्रतिमा का आकर्षक तरीके से शृंगार किया गया था।
बेल्थरारोड: मकर संक्रांति के अवसर पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन और दान आदि किया। क्षेत्र के मठिया-गुलौरा स्थित शिव मंदिर घाट, खैरा खास घाट, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, साहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तुर्तीपार व बेल्थरा बाजार, हल्दीरामपुर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया।
नगरा: सामाजिक संस्था प्रयास किरण फाउण्डेशन ने हाशिये पर जीवन यापन कर रहे लोगों के मध्य उपस्थित होकर इसे मनाया। संस्था के सदस्यों ने नौनिहालों को पतंग भी बांटी और दही-चूड़ा का भोज किया। संस्थापक अश्वनी कुमार वर्मा, अरविंद चौहान, मोनू कुमार, राज, अर्जुन यादव,आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें