फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ठंड में कुत्ते हमलावर, 15 दिन में 510 को काटकर किया घायल

विज्ञापन
कुत्ता के काटने से घायल वाजिदपुर गांव निवासी बबलू सिंह की नौ वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा।संवाद - फोटो : मृतक अजय कुमार।
विज्ञापन
बैरिया। ठंड में भी कुत्ते हिंसक हो गए हैं। 15 दिन में कुत्ता काटने से 510 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। क्षेत्र के मुरलीछपरा और बैरिया ब्लाॅक के विभिन्न गांवों से कुत्ता काटने से घायल पीड़ितों में अधिकांश बच्चे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा के प्रभारी सीएमएस डाॅ. मो. काजिम ने बताया कि अमूमन ठंड के मौसम में कुत्ता काटने के मामले कम आते हैं, लेकिन इस समय का आंकड़ा चौंकाने वाला है। प्रतिदिन 30 से 50 लोग कुत्ता काटने से घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे। ज्यादा गम्भीर घायल को टीटी और एंटी रेबीज के साथ इमनोग्लोबिल इंजेक्शन लगाया जाता है जो यहां उपलब्ध नहीं है। उसके लिए बलिया रेफर कर दिया जाता है।
ठंड के मौसम में कुत्तों के हिंसक होने के संदर्भ में राजकीय पशु चिकित्सालय सोनबरसा के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुत्तों के पालक जब कुत्तों की उपेक्षा करते हैं तो कुत्ते के व्यवहार में बदलावा आता है। मंशा के विपरीत आचरण से भी कुत्ते हिंसक होते हैं।
विज्ञापन

उन्हें लगता है कि सामने वाला आदमी उनको हानि पहुंचाएगा तो बिना समय गंवाए सामने वाले पर झपट पड़ते हैं।
डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि लोग कुत्ते तो पाल लेते हैं लेकिन उन्हें सभी इंजेक्शन नहीं लगवाते। कुत्तों के अधिकांश इंजेक्शन बाजार से खरीदने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें