फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं

Tue, 03 Mar 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिलाधिकारी यशवंत राव की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन सदर तहसील में किया गया। इस दौरान कुल 116 आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसमें 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरन डीएम ने मातहतों को विकास कार्यों पर ध्यान देने को कहा।   बोले कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


इस दौरान समाजवादी पेंशन से जुड़ी शिकायतें आने पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी उपेंद्र नारायण सिंह को निर्देशित किया। राशन वितरण संबंधी शिकायत पर डीएसओ रामेंद्र यादव को जांच का आदेश दिया। पुलिस विभाग से संबंधित मामलों पर संबंधित एसओ से पूछताछ की और सही न्याय दिलाने को कहा।

इसके अलावा राजस्व और अन्य विभाग से संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए। डीएम ने शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों से पूछताछ की और समय अंतर्गत निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में जिला पुस्तकालय के एक कर्मचारी ने मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह के विरुद्ध दुर्व्यवहार की शिकायत की। उसने डीएम के सामने ही टेबल पर मोबाइल पटक दी। एसपी राजूबाबू सिंह ने आश्वसन दिया कि प्रकरण की जांच स्वयं करूंगा और न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


 इस मौके पर सीडीओ के बालाजी, सीएमओ डा. पीके सिंह, एडीएम केपी सिंह, एसडीएम बच्चालाल मौर्य, पीडी प्रमोद कुमार यादव, डीडीओ ओमप्रकाश आर्य, डीडीएजी टीपी शाही, एआरटीओ अरुण कुमार, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डीडी सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें