उभांव गांव निवासी दानिश फिरोज के घर में साप के साथ लड़ाई करता पालतू कुत्ता टॉमी। वीडियो ग्रैब
चौकियामोड़। उभांव क्षेत्र के उभाव गांव में एक पालतू कुत्ते (टॉमी) ने परिवार की रखवाली के लिए सांप से लड़ गया। करीब एक घंटे तक संघर्ष के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया।
रविवार की रात दानिश फिरोज के घर में सांप निकल आया। तभी टॉमी की नजर उस पर पड़ी। उसने लगातार भौंककर परिवार को सतर्क किया और सांप पर टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार टॉमी और सांप के बीच एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार टॉमी ने सांप को मार डाला। लेकिन सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि यदि टॉमी समय रहते सांप से नहीं भिड़ता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
पिछले नौ वर्षों से परिवार का अभिन्न सदस्य रहे टॉमी की मौत से घर में शोक है। सोमवार को नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी गई। दफनाते समय परिजनों की आंखें भर आईं। संवाद