मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात
- फोटो : demo pic
जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलनी वाली बिजली के खराब होने के कारण मंगलवार को अस्पताल में अराजकता का माहौल बन गया था। तीमारदारों तथा इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्टाफ एवं चिकित्सक के बीच लाइट को लेकर तकरार हुई थी।
तीमारदारों की बढ़ती तकरार से आजिज चिकित्सकों ने एसपी से उन तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है जिन लोगों ने मंगलवार की रात को इमरजेंसी में अंधेरा होने पर स्टाफ तथा चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
मंगलवार की रात इमरजेंसी में अंधेरा देख तीमारदार भड़क गये। ड्यटीरत चिकित्सक तथा स्टाफ को बुरा भला कहा। इमरजेंसी में रखे रजिस्टर को उठा ले गये। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई। तत्काल ही पुलिस वज्रवाहन के साथ मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देख तीमारदार रजिस्टर फेंक भागने लगे। ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र राय ने रजिस्टर बरामद किया। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इमरजेंसी में हुए बवाल से इमरजेंसी का कार्य करीब आधा घंटा का ठप रहा।
आजिज चिकित्सकों ने बुधवार की सुबह सीएमएस कक्ष में बैठक की । बैठक में निर्णय लिया गया कि इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से किया जायेगा। लिखित शिकायत की प्रति चिकित्सकों ने सीएमएस डा. एसपी राय को सौंप दिया है।