फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के अभाव में बच्चे की मौत

Wed, 13 Apr 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मरे हुए व्यक्ति के स्पर्म से दो कन्याओं का जन्म - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में बुधवार की सुबह महिला चिकित्सक के अभाव में  जन्म से पहले ही शिशु की मौत हो गई। आरोप है कि  तीमारदारों के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी चिकित्सक इलाज करने नहीं आए।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर महिला को परिवार के सदस्य एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां आपरेशन के बाद मृत बच्चे का जन्म हुआ।
बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव की पूर्व प्रधान आशा देवी को प्रसव-पीड़ा के बाद उसके पति पूर्व प्रधान धर्मेंद्र तिवारी मंगलवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। उन्होंने स्टाफ नर्सों से अपनी पत्नी को देखने को कहा। लेकिन नर्सों ने महिला की हालत ठीक न बताते हुए कहीं और ले जाने को कहा।

ऐेसे में अपने आवास पर सो रहे दो चिकित्सकों से मरीज को देख लेने की गुहार लगाई। लेकिन महिला को देखने के लिए कोई नहीं पहुंचा। घंटे भर बाद एक चिकित्सक ने उसे जिला मुख्यालय ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


तब तक महिला की स्थिति गंभीर हो चुकी थी। परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में तत्काल भर्ती कराया, जहां महिला का आपरेशन किया गया। लेकिन तब तक शिशु की मौत हो चुकी थी। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा पर मंगलवार की देर रात तैनात चिकित्सक डा. व्यास राम ने कहा कि रात्रि में मुझे किसी द्वारा जगाए जाने की जानकारी नहीं है।

जबकि दूसरे चिकित्सक एनके सिंह द्वारा प्रसूति महिला की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर करने की जानकारी मुझे दी गई है। उन्होंने बताया कि यहां महिला और शिशु रोग का कोई चिकित्सक नहीं है। जिससे आए दिन प्रसूति महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें