घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र आनंद कुमार ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बैरिया थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस ने बुधवार रात चिकित्सक के साथ मौजूद रहे तीन दोस्तों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।