फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक ने एंबुलेंसकर्मियों पर लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को 108 और 102 एंबुलेंस चालकों पर अभद्रता करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है। अधीक्षक डॉ. मुकर्रम अहमद ने इसकी लिखित शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी, जिलाधिकारी और थानाध्यक्ष हल्दी से की है।
विज्ञापन

चिकित्सक की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, गुरुवार सुबह तीन एंबुलेंस चालक अधीक्षक कार्यालय में आकर गालीगलौज और अभद्रता करने लगे। हल्ला सुनकर अस्पताल के स्टाफ की ओर से बीच-बचाव किया गया। इसी बीच एक चालक ने अधीक्षक को धमकी दी। उक्त मामला चिकित्सक आवास खाली कराने को लेकर हुआ है। बहुत दिनों से 108 और 102 के चालक स्टाफ द्वारा आवास पर कब्जा जमा लिया गया था। चिकित्सकों के आने के बाद अधीक्षक डॉ. मुकर्रम ने इन लोगों से आवास खाली करने को कहा था। इसी को लेकर चालक चिकित्सक से भिड़ गए।
समय से नहीं मिलती सेवा
एम्बुलेंस सेवा पहले 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहती थी, तब यह जिले से संचालित हुआ करती थी। इसके लिए नोडल अधिकारी होते थे। अब यह लखनऊ की संस्था से संचालित हो रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी इनकी सेवा मिल नहीं पाती हैं। मजबूरन मरीजों को प्राइवेट गाड़ी करके मुख्यालय जाना पड़ता हैं। चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि सीएचसी सोनवानी पर उपलब्ध इंट्री रजिस्टर के अनुसार 108 और 102 कि इंट्री मार्च 21 के बाद हुई ही नहीं है। ये लोग फर्जी आईडी बनाकर अपने सुपरवाइजर के साथ मिलकर गोलमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें