फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 25 रन से द्वाबा इलेवन ने जीता शहीद स्मारक कप

विज्ञापन
बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज बैरिया के मैदान परिसर में चल रहे द्वाबा श
विज्ञापन
बैरिया। बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज बैरिया के मैदान पर रविवार को द्वाबा शहीद स्मारक कप जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। द्वाबा इलेवन ने गौरव रंजन इलेवन को 25 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गौरव रंजन इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी द्वाबा इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 159 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सुग्रीव यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरव रंजन इलेवन ने जीत के लिए जोरदार प्रयास किया, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में टीम 134 रन ही बना सकी। द्वाबा इलेवन ने 25 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। शानदार 96 रन बनाने वाले सुग्रीव यादव को मैन ऑफ द मैच और बेचन यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल और नगर पंचायत बैरिया की अध्यक्ष शांति देवी ने विजेता टीम के कप्तान गोलू गिरी को ट्रॉफी और 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम के कप्तान राजीव रंजन सिंह को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें