फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अमरेश हत्याकांड में दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में हुए अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों पर एसपी ओमवीर सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

दोथ सोनाडीह निवासी अमरेश बहादुर सिंह की 10 सितंबर को पड़ासियों ने चाकू मारक हत्या कर दी गई थी। बेटी की तहरीर पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक मामले में नामजद गिरीशचंद्र सिंह, बेटा रामकरन सिंह निवासी दोथ सोनाडीह 11 सितंबर से वांछित हैं।
दोनों की तलाश में उनके घर और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस के अनुसार दोनों ने अब तक न्यायालय में आत्मसमर्पण भी नहीं किया है।
विज्ञापन

एसपी ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। पुलिस ने लोगों से आरोपियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें