फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पानी को एक जगह इकट्ठा न होने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की ओर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य दल आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। कहा कि पानी को एक स्थान पर इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह करते हुए एहतियात बरतने का सुझाव दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए एएनएम, आशा संगिनी सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। अधीक्षक ने बताया कि टीम ने पानी के स्रोतों की भी जांच की। कहा कि पानी को एक स्थान पर इकट्ठा न होने दें। क्योंकि स्थिर पानी में लारवा पनपते हैं, जो बीमारियों के कारक होते हैं। घरों के आसपास बनी नालियों में जला तेल, केरोसिन आदि डालें। जमा पानी वाले स्थान को खाली करवाएं तथा घरों में काम आने वाले बर्तन, गमले, फूलदान आदि का पानी समय-समय पर खाली करते रहें। कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, पानी की टंकी की नियमित रूप से सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें